दिल्ली के आजादपुर मैट्रो स्टेशन का हाल बेहाल।(Delhi azad pur metro station pink line) 2025.
राजधानी दिल्ली के आज़ाद पुर मेट्रो स्टेशन का हाल बेहाल है । यह स्टेशन, पिंक लाइन मेट्रो का हिस्सा है। ओर यह स्टेशन एक अंडरग्राउंड स्टेशन होने के साथ साथ एक इंटरचेंज स्टेशन भी है। जो येलो लाइन मेट्रो को कनेक्ट करता हैं ।
इस स्टेशन के आस पास का हिस्सा जैसा कि आप तस्वीरों में देख पा रहे है। आवारा गाय का आश्रय स्थल बना हुआ है। जिसके चलते स्टेशन के आस पास के हुआ में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह राजधानी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन का हाल है।
दिल्ली अन्य इलाकों के मेट्रो स्टेशन और उसके आस पास का इलाका काफ़ी साफ और स्वच्छ नज़र आता है। लेकिन यहां वैसा बिल्कुल भी नहीं। न जाने कान्हा दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी सो रहे है। दिल्ली को साफ स्वच्छ रखने का जो दावा किया जाता है। और स्वच्छ भारत अभियान के तहत जो बड़े बड़े दावे किए जाते है। वह इस स्टेशन और इसके आस पास बिल्कुल नज़र नहीं आ रहा है। जबकि यह दिल्ली के मॉडल टाऊन विधानसभा का हिस्सा है। जो दिल्ली की एक पोश इलाका के रूप में भी देखा जाता है।
क्या दिल्ली को इसी तरह से पेरिस बनाएंगे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल? क्या कुछ इलाकों को ही साफ सुथरा रखने का काम है दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का? आप से अनुरोध है। यहां सफ़ाई को लेकर थोड़ा सुधार करने का कार्य करें।