Sangam Vihar Vidhansanha Delhi 2025, संगम विहार विधानसभा दिल्ली 2025.
संगम विहार विधानसभा।
संगम विहार विधानसभा साउथ दिल्ली की एक बेहद ही बड़ी कॉलोनी है। जो न केवल दिल्ली को बल्कि एशिया की भी सबसे बड़ी अनधिकृत कॉलोनी होने का खिताब अपने नाम रखती है। यह विधानसभा सीट पिछले तीन बार से आम आदमी पार्टी के पास ही है। पिछले चुनाव में यहां से आपके उम्मीदवार दिनेश मोहनिया ने भारी वोटों से जीत दर्ज की थी।
आप पार्टी प्रत्यासी: दिनेश मोहनिया
कांग्रेस पार्टी प्रत्यासी: हर्ष चौधरी
भाजपा पार्टी प्रत्यासी: चंदन कुमार चौधरी।
संगम विहार विधानसभा में आने वाले इलाके और कालोनियां।
हमदर्द नगर, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, संगम विहार, लाल कुआं।
विधायक
समय
पार्टी
दिनेश मोहनिया
2020
AAP
दिनेश मोहनिया
2015
AAP
दिनेश मोहनिया
2013
AAP
डॉ SCL गुप्ता
2008
बीजेपी
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में संगम विहार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शिव चरण लाल गुप्ता को मैदान में उतारा लेकिन एनडीए का यह दांव काम नहीं आया और आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने बड़ी जीत अपने नाम कर लिया. 75,345 वोट पाकर दिनेश मोहनिया ने तीसरी बार अपनी जीत दर्ज की इस विधानसभा सीट पर जबकि शिव चरण लाल गुप्ता 32,828 वोट पाकर दूसरे स्थान पर ओर BSP यहां तीसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।
2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश मोहनिया को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार शिव चरण लाल गुप्ता को 43988 मतों से पराजित किया था. दिनेश मोहनिया को जहां 72131 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार शिव चरण लाल गुप्ता को 28143 वोट हासिल हुए थे.