Gaya tourrism मा काली मंदिर। गया का द्वापर काल का मां काली मंदिर।
![]() |
| द्वापर युग का काली मंदिर। |
पटना शहर से करीब 65 से 70 किलोमीटर दूर बेलागंज विधानसभा में देवी काली का अति प्राचीन मंदिर है। जिसको लेकर कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण द्वापर काल के राक्षस गयासुर की पुत्री ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था।
![]() |
| मंदिर का स्थल |
जिसके चलते भक्तों में यहां के इस मंदिर बहुत गहरी आस्था है। और यह मंदिर गया और पटना के बीच पढ़ने वाले बेला स्टेशन से करीब करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।
इस मंदिर से साथ ही एक नए हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया गया है। यहां के स्थानीय लोग बताते है कि यहां लोग अपनी मन्नतों को लेकर आते है और उनके मनोकामना पूरी होने पर पूजा अनुष्ठान करते है। वैसे तो यह मंदिर हमेशा ही खुला रहता है। लेकिन मंगलवार के दिन यहां भक्तों का भारी तांता लगता है।
![]() |
| बेला रेलवे स्टेशन। |
आप यहां रेल और सड़क दोनों ही मार्ग से आ सकते है ।यह मंदिर गया और पटना हाईवे से महज कुछ सौ मीटर दूरी पर मौजूद है।
गया पर्यटन।
गया जिला बिहार का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यह हिंदू ,जैन और बौद्ध तीनों धर्म के मानने वालों के लिए बेहद ही खास धार्मिक स्थल है। यहीं महात्मा बौद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
![]() |
| बेला स्टेशन दृश्य |




