राजगीर मगध बिहार पर्यटन स्थल। Raajgir magadh bihar tourist places.
बिहार की राजधानी से पटना से करीब 80 से 85 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है शहर राजगीर जो भारत के प्राचीन नगर मगध की राजधानी हुआ करता था। जो भारत का प्राचीन इतिहास संजोए आज भी अपने गर्व के साथ खड़ा है।
जिसकी गोद में ढेरों जैन और बौद्ध के साथ साथ हिन्दू मंदिर है। आज भी मौजूद है।
 |
राजगीर चौराहा और बस स्टैंड। |
राजगीर बस स्टैंड और चौराहा दोनों एक ही जगह मौजूद है। जो रेलवे स्टेशन से जब आप बाहर प्लेटफार्म नंबर एक साइड बाहर आयेंगे तो आप सीधा करीब 100 से 500 मीटर आगे जायेंगे तो आपका सामना शहर की सड़क से होगा और आप के सीधा हाथ पर आपको चौराहा और बस स्टैंड करीब एक किलों मीटर की दूरी पर मौजूद मिलेगा। इसके लिए आप स्टेशन से बाहर आकर रिक्शा या कोई और साधन आने जाने के लिया प्रयोग कर सकते है। अगर आप पैदल भी चलना चाहे तो जा सकते है । जहां आपको होटल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे के ठहरने के लिए।
 |
गेस्ट हाउस सुविधा । राजगीर
इसी मार्ग से आपको क़रीब डेढ़ से 2 किलो मीटर की दूरी पर राजगीर की पहाड़ियों पर जाने के लिए आपको साधन मिलेंगे जहां आप राजगीर के इन सुंदर पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ़ उठा सकते है।
|
 |
राजगीर रेलवे स्टेशन।
यह स्टेशन न केवल बिहार की राजधानी पटना से अच्छी तरह रेल मार्ग जुड़ा हुआ है, बल्कि यह देश की राजधानी दिल्ली से भी सीधा कनेक्ट है । यहां से कई ट्रेनें सीधा दिल्ली तक जाती है। यह बिहार की राजधानी पटना से करीब 80 से 85 किलो मीटर की दूरी पर मौजूद है। पटना से यहां सुबह के वक्त करीब 9 बजकर 15 से 20 मिनट पर राजगीर स्पेशल ट्रेन जाती है। उसके अलावा दानापुर से राजगीर इंटरसिटी पटना से होते हुए जाती है। इसके अलावा दानापुर तिलैया पैसेंजर भी पटना से ही रोजाना चलती है। तीन प्लेटफार्म का यह रेलवे स्टेशन राजगीर की पहाड़ियों से लगा होने की वजह से बेहद ही आकर्षक दृश्य और आकर्षण पैदा करता है। इस रेल मार्ग की सबसे बुरी बात यह है कि यह एक सिंगल रेल लाइन मार्ग है। जिसकी वजह से यहां ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी काफी कम है डबल रेल मार्गों की तुलना में।
सड़क मार्ग से भी आप यहां आसानी के साथ पहुंच सकते है। अगर आप बिहार शरीफ है, या नालंदा है, या फिर बख्तियार पुर है तब भी आप यहां आसानी से आ सकते है आप यहां गया से भी ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते है।
जहां अभी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। यहां के स्टेडियम में।
|